Sikkim Cloud Burst : भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में भारी तबाही मची है। राज्य में सड़कें, बांध और पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है।
Sikkim Cloud Burst: Sikkim में बुधवार सुबह बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 Soldiers लापता हो गए हैं। बाढ़ के बाद कई इलाकों में सड़कें और पुल भी बह गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात सिक्किम की लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 Soldiers लापता हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अचानक आई बाढ़ से सड़कों और पुल को भी काफी नुकसान हुआ है।
यह बाढ़ उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण आई, जिसके कारण तीस्ता में जल स्तर अचानक बढ़ गया। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे नीचे की ओर जल स्तर 15-20 फीट तक बढ़ गया।
Missing Soldiers की तलाशी के लिए अभियान जारी
जानकारी के मुताबिक, सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन बाढ़ के तेज पानी में बह गए। लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अचानक आई बाढ़ ने लाचेन घाटी में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाया है। क्षति की पूरी सीमा का आकलन करने का प्रयास किया जा रहा है।
तीस्ता नदी पर बना सिंगथम पैदल पुल नदी के उफान के कारण ढह गया। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी के निचले जलग्रहण क्षेत्र से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। सिक्किम सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से तीस्ता नदी से दूर रहने को कहा है।