Madhya Pradesh : Madhya Pradesh के Dindori में 28 फरवरी की रात एक Pickup vehicle के पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। मध्य प्रदेश के Dindori में हुए हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई के कार्यक्रम से लौट कर आ रहे थे।
Big Casualty : Dindori से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात शहपुरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां ग्रामीण गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बड़झर गांव के पास एक लोडिंग वाहन पलट गया। जिससे 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
#WATCH | Madhya Pradesh: 14 people died and 20 injured after a pick-up vehicle lost control and overturned at Badjhar ghat in Dindori. Injured are undergoing treatment at Shahpura Community Health Centre: Vikas Mishra, Dindori Collector
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 29, 2024
(Visuals of the injured who are undergoing… pic.twitter.com/24CjMnprEb
Big Casualty
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 29, 2024
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में…
वाहन सवार लोग जिले के शाहपुरा ब्लॉक के अमहाई देवरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डिंडोरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की।