PM Modi ने Delhi में 9-10 को आयोजित G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) को लेकर एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि भारत में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं होगी।PM Modi ने कहा कि आज दुनिया मार्गदर्शन के लिए भारत की ओर देख रही है।
2047 तक विकसित देश होगा India
PM Modi ने कहा कि India जब अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा तब वह एक विकसित देश होगा। उन्होंने कहा, “India 2047 तक विकसित देश बन जाएगा। हमारे राष्ट्रीय जीवन में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं होगी।”
G20 शिखर सम्मेलन के बारे में PM MOdi ने कहा कि दुनिया अब मार्गदर्शन के लिए India की ओर देख रही है। उन्होंने कहा, “दुनिया हमारे शब्दों और दृष्टिकोण को सिर्फ विचारों के रूप में नहीं देखती। इसे भविष्य के रोडमैप के रूप में देखा जा रहा है।” PM ने कहा कि दुनिया की GDP केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव केंद्रित में बदल रही है। India इस बदलाव में कैटेलिस्ट की भूमिका निभा रहा है।
India को लेकर दुनिया की धारणा बदल रही है
India को लेकर दुनिया की धारणा कैसे बदल रही है इसके बारे में पीएम ने कहा, “लंबे वक्त तक भारत को 1 बिलियन भूखे पेट के देश के रूप में देखा गया। अब इसे एक बिलियन महत्वाकांक्षी दिमाग और दो बिलियन कुशल हाथ के Country के रूप में देखा जा रहा है।” पीएम ने कहा, “आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का एक बड़ा मौका है, जिसे अगले 1,000 वर्षों तक याद रखा जाएगा। कभी एक बड़े बाजार के रूप में देखा जाने वाला भारत अब वैश्विक चुनौतियों के समाधान का हिस्सा है।”
Free की रेवड़ी से नहीं मिलेगा लंबे समय तक लाभ
PM Modi ने मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति करने के लिए विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा “गैर-जिम्मेदार वित्तीय नीतियां और लोकलुभावनवाद कम वक्त के लिए अच्छे राजनीतिक परिणाम दे सकते हैं, लेकिन इससे लंबे समय तक लाभ नहीं मिलता। इसके चलते आगे चलकर बड़ी सामाजिक और आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।” PM Modi ने कहा कि पिछली सरकारों को विश्वास नहीं था कि Delhi से बाहर वैश्विक स्तर के High Profile बैठकों का आयोजन किया जा सकता है। हमने पूरे भारत में G20 की बैठकों का आयोजन किया।
World में सुनी जा रही Global South की आवाज
PM Modi ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता ने तथाकथित तीसरी दुनिया के देशों में भी विश्वास के बीज बोए हैं। आज दुनिया भर में ग्लोबल साउथ की आवाज सुनी जा रही है। India ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की चिंताओं और मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा, “भारत की G20 प्रेसीडेंसी का विषय ‘वसुधैव कुटुंबकम’ सिर्फ नारा नहीं है। यह हमारे सांस्कृतिक लोकाचार से निकला एक व्यापक दर्शन है।”
Russia-Ukraine war पर बोले PM Modi- बातचीत से होगा संघर्षों का हल
Russia-Ukraine war को लेकर India के स्टैंड पर PM Modi ने दोहराया कि बातचीत और कूटनीति से ही संघर्षों का समाधान होगा। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया को दो खेमे में बांट दिया है। एक खेमा अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का है जो यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। वहीं, दूसरा खेमा रूस को समर्थन देने वाले देशों का है। भारत ने किसी भी खेमे का साथ देने से इनकार कर दिया है। भारत ने बातचीत द्वारा विवाद का हल करने की वकालत की है।
Interview में PM Modi ने कहा कि जलवायु परिवर्तन ऐसा मुद्दा है जिस पर भारत ने विकसित देशों से और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कोई ऐसा उपाए नहीं है जो सभी देशों के लिए फिट हो। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।