America के Nevada राज्य में Burning Man festival के लिए इकट्ठा हुए 70,000 लोग कीचड़ में फंस गए हैं। एक की मौत हो चुकी है। सरकारी अधिकारियों ने उन्हें खाना और पानी बचाने को कहा है। America के Nevada राज्य में हर साल हजारों लोग एक Cultural Festival मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।
इस बार 24 घंटों तक बारिश की वजह से पूरा Desert Area कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे लोग चल भी नहीं पा रहे हैं। America के Land Management Bureau ने कहा कि कीचड़ के बीच गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं। आगे के कुछ दिनों में और भी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों के पास जरूरत का सारा सामान होना जरूरी है।
कई दिनों तक फंसे रह सकते हैं लोग
Burning Man festival Nevada के Black Rock City में होता है। जो दुनिया के सबसे बेजान रेगिस्तानों में से एक है। यहां लोग कैंप लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। अब Emergency Service के अलावा इस इलाके में सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर्स का कहना है कि लोग कई दिनों तक यहां फंसे रह सकते हैं।
1990 में हुई इस Festival की शुरुआत
Festival की शुरुआत 1990 में हुई थी। तब यहां सिर्फ 80 लोग जुटे थे। 1993 में पहली बार यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या 1000 के आंकड़े तक पहुंची। इस बार यहां 70 हजार से ज्यादा लोग जुटे हैं। इस Festival का आयोजन America में Holidays के दौरान मनाया जाता है।
Worldwide से आए लोग सेलफोन, इंटरनेट जैसी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर पारंपरिक नाच-गाने और गीत संगीत के बीच एक सप्ताह गुजारते हैं। ‘Burning Man’ नाम इसलिए पड़ा क्योंकि Festival के आखिरी दिन यहां अपनी ही बनाई गई कलाकृतियों को जला दिया जाता है। इसके पीछे का विचार ये है कि अपनी बनाई चीज को जलाकर हम अपने अंदर के अंहकार को खत्म कर देते हैं।
Festival में आने वाले लोगों को अपने तरीके से जीने की आजादी दी जाती है। उन पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई जाती। ताकि, वो सही मायने में आजादी का मतलब समझ सकें। हालांकि, यहां पर ऐसी किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए। इसकी वजह से यहां पर Plastic के सामान से बैन हैं।आप यहां पर सिर्फ साइकिल या पैदल ही घूम सकते हैं।