8th Time : इसी साल 20 जुलाई को 30 दिन के लिए Gurmeet Ram Rahim को राहत दी गई थी.
Gurmeet Ram Rahim : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है। उसकी फरलो मंजूर हो गई है। जेल से बाहर आने पर वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में ही रहेगा। ज्ञात हो कि राम रहीम इससे पहले इसी साल जुलाई में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद हैं।तीन साल में राम रहीम को 8वीं बार फिर ऐसी राहत मिली है. इसी साल 20 जुलाई को 30 दिन के लिए गुरमीत राम रहीम को राहत दी गई थी.
Gurmeet Ram Rahim पर हैं ये आरोप
Gurmeet Ram Rahim पर 2002 में अपने मैनेजर की हत्या करने का आरोप है, इस मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं 2017 में दो महिलाओं के बलात्कार के लिए भी उसे दोषी ठहराया गया है और 2017 से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है।
फरलो क्या होता है?
फरलो एक तरह की छुट्टी जैसी होती है, जिसमें सजायाफ्ता कैदी को जेल से कुछ दिनों के लिए रिहा किया जाता है. फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अधिकार के तौर पर देखा जाता है. आमतौर यह अधिकार लंबे समय के लिए सजा पाए कैदी के लिए होता है.