Pakistan Woman Stoned To Death : Pakistan से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला की पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी गई।
Pakistan के लोग आज भी उस युग में जी रहे हैं जब प्यार करने की सजा पत्थर मार-मारकर मौत के रूप में दी जाती थी। एक ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पति और उसके परिवार के लोगों ने एक महिला पर बदचलनी का आरोप लगाया और पत्थर मार-मारकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजनपुर जिले में शुक्रवार को घटी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या की गई उसकी उम्र 20 साल के आसपास थी। पति ने उसपर किसी और से संबंध रहने का आरोप लगाया था।
महिला को पेड़ से बांधा फिर मारे पत्थर
पति और उसके दो भाइयों ने महिला को बेरहमी से पीटा। उसे वीभत्स तरीके से प्रताड़ित किया। इसके बाद महिला को पेड़ से बांधकर पत्थर से तब तक मारा गया जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। महिला की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को शक है कि वे पंजाब और बलूचिस्तान के सीमा क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति से थी।