ISRO ने बताया है कि ये प्रयोग सफल रहा है और इससे चांद पर भविष्य में अंतरिक्ष यात्री भेजकर उनको वापस लाने में सफलता मिल सकेगी। ISRO ने ये भी बताया है कि Vikram lander के सभी यंत्र ठीक से काम कर रहे हैं। ISRO ने इससे पहले प्रज्ञान रोवर की बैटरियों को पूरी तरह चार्ज करने के बाद उसे बंद कर दिया था।
Chandrayaan 3 : ISRO ने Video शेयर कर अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि, इसरो ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी Vikram lander ने अपने मिशन के उद्देश्यों को पार कर लिया। यह सफलतापूर्वक एक हॉप प्रयोग से गुजरा। कमांड पर, इसने इंजन चालू किया, उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30 – 40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतरा।
Landing के बाद फिर खुल गए सारे उपकरण
ISRO ने अपने ट्वीट में बताया है कि इस किक-स्टार्ट से हमें भविष्य में इंसानाों को वापस लाने का उदाहरण मिला है. इस दौरान सभी सिस्टम ने अच्छे से काम किया और सभी बिल्कुल ठीक हैं. इस टेकऑफ से पहले रैंप, ChaSTE और ILSA को फोल्ड कर लिया गया था. सफल लैंडिंग के बाद इन सबको फिर से तैनात कर दिया गया.
Sleep Mode में है प्रज्ञान रोवर
Chandrayaan 3 का प्रज्ञान रोवर अभी स्लीप मोड में है। दरअसल, चंद्रमा पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है। 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब प्रज्ञान रोवर स्पीप मोड में है।14 दिन बाद चंद्रमा पर जब सूर्योदय होगा, तब इसको रोवर को एक बार फिर चालू करने की कोशिश करेगा। यदि रोवर ठीक से काम करने लगा, तो यह भी इसरो की बड़ी कामयाबी होगी और वह 14 दिन और चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर सकेगा।