Solar Eclipse 2023 Time : 14 अक्टूबर को आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. आज शनि अमावस्या का भी शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन किए गए दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है.
Solar Eclipse 2023 Time
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगेगा. भारत के समय अनुसार 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट पर लगेगा. वहीं देर रात 2: 25 मिनट पर समाप्त होगा. इस सूर्य ग्रहण का मध्य समय होगा रात 11: 29 मिनट पर, इस दौरान ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की रहेगी. 14- 15 अक्टूबर दोनों ही दिन सूर्य ग्रहण लगेगा.
![Solar Eclipse 2023 Time : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें ग्रहण का सही Time 7 Solar Eclips1](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/10/Solar-Eclips1.jpg)
Solar Eclipse 2023 Live
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है. इसे आप वर्चुअल टेलीस्कोप के जरिए देख सकते हैं. इसके अलावा नासा की वेबसाइट और इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जाकर सूर्य ग्रहण का लाइव कवरेज देखा जा सकता है.