Harish Salve अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है।
देश के Former Solicitor General और मशहूर वकील Harish Salve ने 68 साल की उम्र में तीसरी शादी की है। Harish Salve केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन- वन इलेक्शन कमेटी के भी सदस्य हैं।
Harish Salve ने हाल ही में विवाह समारोह में ट्रिना के साथ शादी की। Harish Salve की शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने मीनाक्षी (पहली पत्नी) और कैरोलिन ब्रॉसार्ड (2020) से शादी की थी। साल्वे और उनकी पूर्व पत्नी मीनाक्षी ने शादी के 38 साल बाद जून 2020 में तलाक ले लिया था। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं।
Supreme Court में प्रैक्टिस करने वाले 68 वर्षीय वकील साल्वे कुलभूषण जाधव सहित कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों का हिस्सा रहे हैं। टाटा समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी समूह उनके कुछ प्रमुख ग्राहक हैं। वह अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस विवाद मामले में भी पेश हुए थे।
Harish Salve ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के Solicitor General के रूप में कार्य किया था। उनको वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। देश के सबसे व्यस्त वकीलों में से एक साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी। भारत के Solicitor General नियुक्त होने से पहले उन्हें 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।