Noida News: Bangladesh की एक महिला अपने एक वर्षीय बेटे के साथ भारत आई है तथा उसने कहा है कि ढाका में रहने के दौरान नोएडा के एक व्यक्ति ने उसके साथ निकाह किया और बेटे के जन्म लेने के बाद वह वहां से भाग आया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि सूरजपुर थानाक्षेत्र के सौरवकांत तिवारी ने बांग्लादेश में उसके साथ शादी (निकाह) किया, इस दौरान उसकी एक बच्चा पैदा हुआ लेकिन वह उसे छोड़कर भारत आ गया है। तिवारी पहले से शादीशुदा है।
Soniya Akhter ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
सोनिया ने अब आरोप लगाया है कि सौरभ कांत ने भारत में दूसरी महिला से शादी कर ली है। अपने एक साल के बच्चे के साथ वह नोएडा आकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। बांग्लादेशी महिला ने पुलिस को बताया कि सौरभ कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ बांग्लादेश में निकाह किया था। उसके बाद वह उसे वहां छोड़कर भारत आ गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ पहले से ही शादीशुदा था। सोनिया अख्तर ने बताया कि सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक रहा। वह ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।
Bangladesh से आई महिला ने दिए सबूत
नोएडा पहुंचने पर महिला ने पुलिस को अपना व एक साल के बेटे का पासपोर्ट, वीजा एवं नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। उसने पुलिस को बताया की सौरभ ने बांग्लादेश में उसके साथ शादी की है। वह अब नोएडा में ही अपने पति के साथ साथ रहना चाहती है। इसके लिए उसने पुलिस से मदद की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले की जांच एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा किया जा रहा है।
सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मैं नौकरी की। जहां उसने इससे 14 अप्रैल, 2021 को इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की । एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान महिला ने भारत में आने के लिए पर्यटक वीजा (अपना और अपने बेटे दोनों का) दिखाया है। उन्होंने बताया कि शादी करने की घटना बांग्लादेश की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।