Idalia Hurricane In US: कई जगहों पर तूफान ने बर्बादी के निशान छोड़ हैं। कई जगह तटबंध टूट गए जगह-जगह सड़कों और गलियों में मलबा बिखर गया।
Washington : America का पेरी शहर तूफान इडालिया की चपेट में आ गया है. खबर है कि बुधवार को तेज हवाओं के साथ तूफान Florida तट से टकराया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. सड़कों पर पानी भर गया है जिसमें कार जैसे वाहन नाव की तरह तैरते नजर आ रहे हैं
America के चार राज्यों में Idalia Hurricane से भारी तबाही मची है। फ्लोरिडा के बिग बेंड में तूफान के लैंडफॉल के बाद अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है। लैंडफॉल के समय चक्रवात कैटेगरी 4 से कैटेगरी 3 में आ गया था। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 200 किमी/घंटा दर्ज की गई। तूफान Florida के बाद जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना की ओर बढ़ गया है। तूफान का जॉर्जिया और Florida का असर देखा जा रहा है। करीब साढ़े 4 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है।
Storm की वजह से करीब 900 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है। करीब 55 हजार सैनिकों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, Idalia Hurricane फ्लोरिडा के 100 साल के इतिहास का सबसे भयानक तूफान है। तूफान को देखते हुए चारों राज्यों में इमरजेंसी लगा दी गई है।
Media Reports के मुताबिक, चक्रवात की वजह से कई पावरलाइंस को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई काउंटीज में तेज हवाओं के चलते स्टोर्स तबाह हो गए। धवार को तूफान के लैंडफॉल से पहले Florida की 30 काउंटी में लोगों से घर छोड़ने की अपील की गई थी।
Florida के गवर्नर डिसेंटिस के अनुसार, फिलहाल उनका फोकस राहत कार्यों पर है। राज्य में तूफान की वजह से कितनी तबाही हुई है, इसका पूरा आंकलन किया जाना अभी बाकी है। Florida टैलहैसी में तूफान का असर डिसेंटिस और उनके परिवार ने भी महसूस किया। उनकी पत्नी ने कहा कि वह घर में अपने बच्चों के साथ थीं, तब उनके एक घर के ऊपर 100 साल पुराना बलूत का पेड़ टूटकर गिर गया। हालांकि, इससे कोई जनहानी नहीं हुई है।
1896 में इतना भीषण चक्रवात सीडर कीज आया था, जिसमें 70 लोगों की जान चली गई थी। यह बेहद शक्तिशाली और विनाशकारी तूफान था। बिग बेंड की स्थानीय मेयर ने बताया है की उनका परिवार कई पीढ़ियों से वहां रह रहा है, लेकिन उन्होंने कभी यहां इतना भयानक तूफान नहीं देखा।