Sweden में Quran जलाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। रविवार को इराक़ी नागरिक सलवान मोमिका ने Quran की एक प्रति जलाई थी। इसके बाद देश में हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने कहा है कि माल्मो शहर में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Quran को जलाए जाने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला और कुछ गाड़ियों को आग भी लगा दी गई। कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाज़ी की और पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया। बताते चले कि मोमिका सलवान ने रविवार दोपहर को Quran की प्रति जलाई थी। इससे पहले भी वो कई बार Quran की प्रति फाड़ने जैसे काम करता रहता हैं।
![Quran Burning : Sweden में फिर से Quran जलाने के बाद बवाल, सैकड़ों Muslims ने की पत्थरबाजी, फूंकी गाड़ियां, 3 Arrested 7 Sweden1](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/Sweden1-1024x682.jpg)
![Quran Burning : Sweden में फिर से Quran जलाने के बाद बवाल, सैकड़ों Muslims ने की पत्थरबाजी, फूंकी गाड़ियां, 3 Arrested 8 Sweden2](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/Sweden2-1024x779.jpg)
Quran को इस्लाम में पवित्र किताब माना जाता है। मोमिका के Quran को फाड़ने के बाद मध्य-पूर्व समेत इस्लामिक देशों की तीखी प्रतिक्रिया आई थी। मुस्लिम देशों ने Sweden पर ऐसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए कहा था। Quran जलाने की घटनाओं पर क़ाबू पाने के लिए हाल ही में डेनमार्क ने कहा था कि वो ऐसे प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए क़ानून लाने पर विचार कर रहा है।
कई जगह हुईं हिंसक वारदातें
युवाओं के हिंसक समूह ने कई स्थानों पर टायरों और कूड़े के ढेरों में आग लगा दी। उन्होंने कई इलेक्टि्रक स्कूटरों, साइकिलों और बैरियरों में भी आग लगा दी या उनमें तोड़फोड़ की। Quran की प्रति जलाए जाने पर मालमो-रोजेनगार्ड इलाके में पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पेट्रा स्टेनकुला ने कहा कि हम लोगों की असहमति की भावनाओं को समझते हैं, उनका सम्मान करते हैं लेकिन हिंसा की अनुमति किसी को नहीं है।
Sweden में बढ़ी है Quran जलाने की घटनाएं
Media Reports के मुताबिक बीते दिनों में स्वीडन में Quran को जलाने की कई घटनाएं हुई हैं। सरकार ने इससे सख्ती से निपटने की बात भी कही है।सोमवार सुबह कुछ लोगों की गुस्साई भीड़ ने टायरों और मलबे में आग लगा दी और कुछ को माल्मो के रोसेनगार्ड पड़ोस में इलेक्ट्रिक स्कूटर, साइकिल और बाधाओं को फेंकते देखा गया, इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इस इलाके में कुरान जलाने से संबंधित कई बैनर भी लगे हुए हैं।