According to Sharia Men and Women Are Not Equal: Afghanistan में Taliban के उच्च शिक्षा कार्यवाहक मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने बघलान विश्वविद्यालय में एक बैठक के दौरान कहा कि शरिया के आधार पर पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं।
Afghanistan : Taliban की तरफ से महिलाओं पर एक बार फिर से एक ऐसा बयान दिया गया है जिसके लिए वह मशहूर है। Taliban के कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री, नेदा मोहम्मद नदीम ने बघलान विश्वविद्यालय में एक संबोधन के दौरान जो बातें कही हैं, वो परेशान करने वाली हैं। उनके बयान के बाद Afghanistan में महिलाओं के अधिकारों के और ज्यादा उल्लंघन की आशंका जताई जाने लगी है। नदीम ने दावा किया कि महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी कुछ चिंताओं की वजह से मौजूदा व्यवस्था को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। उनका कहना था कि शरीयत और अल्लाह के हुक्म के मुताबिक पुरुष और महिला को बराबर नहीं माना जाता है।
Afghanistan की टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, निदा मोहम्मद नदीम ने इस बात पर जोर दिया कि शरिया के अनुसार पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं। उन्होंने ये बात बघलान विश्वविद्यालय में एक बैठक के दौरान कही थी। उन्होंने आगे कहा कि सर्वशक्तिमान अल्लाह ने पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर किया है। एक पुरुष शासक है, उसके पास अधिकार है और उसकी आज्ञा का पालन किया जाना चाहिए। महिला को उसकी दुनिया को स्वीकार करना चाहिए। एक महिला एक पुरुष के बराबर नहीं है।
Suitable Educational Environment बनाने पर जोर
टोलो न्यूज के अनुसार, उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का कर्तव्य लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करना और सुरक्षा और न्याय प्रदान करना है। वहीं, बघलान विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसरों और छात्रों ने कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्रालय से विश्वविद्यालयों, विशेषकर बघलान विश्वविद्यालय में एक उपयुक्त शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए कहा है। बघलान विश्वविद्यालय के एक लेक्चरर सैयद सती ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताएं और शर्तें जो किसी विश्वविद्यालय को विज्ञान और अनुसंधान के मामले में आगे बढ़ा सकती हैं, वह हैं सुविधाओं और उपकरणों का प्रावधान।”