Arvinder Singh Lovely: Congress ने अनिल चौधरी की जगह लवली को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।
New Delhi। देश की सबसे पुरानी पार्टी Congress की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी की तरफ से दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के मुताबिक अब Arvinder Singh Lovely को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress) के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। Congress पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।
![New President of Delhi Congress: अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया 7 press release](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/press-release.jpg)
पहले इस पद पर अनिल चौधरी विराजमान थे लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी अरविंदर सिंह लवली को सौंपी गई है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया साइट (ट्विटर) एक्स पर इसकी जानकारी दी है। INC Sandesh ने एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि Arvinder Singh Lovely को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश Congress कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मौजूदा Congress पार्टी के अध्यक्ष Mallikarjun Kharge उन्हें ये पदभार सौंपा है।
BJP में भी हो चुके हैं शामिल
Delhi Congress के अध्यक्ष के रूप में चुने अरविंदर सिंह लवली का भारतीय जनता पार्टी के साथ नाता रहा है। साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले BJP में शामिल हो गए थे लेकिन बीते लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) से पहले मन बदलते ही उन्होंने Congress पार्टी में घर वापसी कर ली थी।