Rajasthan के प्रतापगढ़ के धरियावद थाने के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव मे प्रेग्नेंट महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया गया, जिसका Video Social Media पर Viral हो गया। Video सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। Police ने आरोपी पति कान्हा मीणा, नाथू मीणा, वेलिया मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर Chief Minister Ashok Gehlot ने कहा कि इस मामले के सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। घटना का मुख्य आरोपी महिला का पति है।
Rajasthan के प्रतापगढ़ में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। इस मामले का वीडियो शुक्रवार को Social Media पर Viral कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। पुलिस ने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के मुख्य आरोपी सहित 3 को पकड़ लिया है।
महिला से दरिंदगी में पूरा परिवार शामिल
प्रेमी के साथ भागने की जानकारी मिलने पर पति ने परिवार की मदद से पीछाकर पत्नी को पकड़ लिया। इसके बाद गर्भवती महिला को परिवार गांव लाया और इसके बाद पति ने ही उसे निर्वस्त्र किया। हैरत की बात यह है कि महिला के साथ दरिंदगी में पति के साथ सास-ससुर के साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।
Chief Minister ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Chief Minister Ashok Gehlot ने प्रतापगढ़ घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आवश्वासन देते हुए कहा कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद के चलते महिला के साथ यह घटना हुई है। इसके दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजने और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह सुनिश्चित करेंगे कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।
प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 1, 2023
पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सभ्य समाज में इस…
घटना सामने आने के बाद भाजपा गहलोत सरकार से सवाल पूछ रही है। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर दी है।
राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 1, 2023
धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट… pic.twitter.com/iQUt0PIdNQ
10 लोगों खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा
पीड़ित महिला ने धरियावाद थाने में 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के बयान पर विभिन्न धाराओं 323.341.342.354.354ख294.365.120.504.506.498A.509.ipc और धारा 4/6स्त्री अशिष्ट रूपन अधिनियम और धारा 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त सहित 8 लोगों को डिटेन कर लिया है। महिला ने बताया कि उनके पति कान्हा गमेती, सूरज, वेणिया, नेतिया, नाथू, महेंद्र उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। इसके बाद उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया गया।
DGP Umesh Mishra ने बताया कि प्रतापगढ़त में महिला से दुर्व्यवहार मामले में 10 व्यक्ति नामजद हैं। इसमें मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश के दौरान मुख्य आरोपी कान्हा, नेतीया व बेनिया को चोटे लगी है। उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। प्रतापगढ़ के धरियावाद में इस घटना के बाद अब मौके पर शांति है और पुलिस जाप्ता मौजूद है।