Delhi Excise Policy Case: Delhi Excise Policy मामले में AAP MP Sanjay Singh को Delhi के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी.
Delhi Excise Policy Case : Delhi Excise Policy Scam मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के MP Sanjay Singh की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 10 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया। बता दें कि ED ने संजय सिंह की गिरफ्तारी 4 अक्टूबर को की थी। वहीं कोर्ट में सुनवाई से पहले संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
AAP सांसद (MP)ने कहा सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। वहीं आप आदमी पार्टी ने नेता का दावा है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश के तहत गिरफ्तार कराया गया है। इससे पहले दिल्ली में केंद्र सरकार और BJP के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2023
उन्हें ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। pic.twitter.com/vmaXEyhoEf
क्या है पूरा मामला
Sanjay Singh ने गिरफ्तारी और ED के खिलाफ याचिका डाली थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। बता दें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली नीति में कथित घोटाले के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के जांच के दौरान आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 5 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
जिसके बदा कोर्ट ने Sanjay Singh को पहले 10 अक्टूबर तक और फिर 13 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर भेज दिया। वहीं ED रिमांड का समय खत्म होते हीं Sanjay Singh को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद Sanjay Singh ने इसे चुनौती देते हुए 13 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। आज उसे भी खारिज कर दिया गया।
3 Leaders की हुई गिरफ्तारी
इस मामले में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहली गिरफ्तारी सत्येंद्र जैन की हुई। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी गिरफ्तार हुएं। बता दें कि तीन के तीनों ही नेता फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।