Strange Relationship: महिला ने टार्टरस्तान टीवी स्टेशन के एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान बच्चों को गोद लेना शुरू किया था।
Strange Relationship : एक Lady ने अपने 31 साल छोटे ‘बेटे’ से ब्याह रचा लिया। शादी के बाद Lady ने कहा कि हमारा रिश्ता बिलकुल सही है और हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। मामला Russia का है। Lady की उम्र 53 साल जबकि लड़के की उम्र 22 साल है। दोनों की उम्र में 31 साल का अंतर है। उधर, इस बेमेल शादी की सूचना के बाद Child Welfare Department की एक Team अचानक महिला के घर पहुंची और उसके पांच अन्य बच्चों को कब्जे में ले लिया।
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, Lady की पहचान 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिजेव्स्काया मिंगालिम के रूप में हुई है। Lady मॉस्को मे रहती है। फिलहाल, वो इन दिनों बाल कल्याण विभाग का चक्कर काट रही है। दरअसल, मिंगालिम ने जिस 22 साल के डैनियल चिजेव्स्की से शादी की है, उसे उसने 8 साल पहले गोद लिया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मिंगालिम ने डेनियल को तब से पाला था, जब वह महज 14 साल का था। उसने एक अनाथालय में उससे मुलाकात के बाद उसे गोद ले लिया था।
Film Project के दौरान बच्चों को गोद लेना शुरू किया था
Local Media Report के मुताबिक, मिंगालिम ने पहले शादी की थी, जिससे एक बेटा है। पति से अलगाव के बाद मिंगालिम ने टार्टरस्तान टीवी स्टेशन के एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान बच्चों को गोद लेना शुरू किया था। फिलहाल, महिला अपने नए पति के साथ टार्टरस्तान में रह रही है। उसका कहना है कि वो बाल कल्याण के कब्जे में रह रहे पांच बच्चों और पति के साथ मास्को जाना चाहती है।
Child Welfare Department ने पांच बच्चों को कब्जे में क्यों लिया?
दरअसल, जब बाल कल्याण अधिकारियों को जानकारी हुई कि मिंगालिम ने गोद लिए बेटे से शादी कर ली है तो वे उसके घर पहुंचे। Child Welfare Department अधिकारियों ने आरोप लगाया कि आपने सिर्फ देखभाल के उद्देश्य से बच्चों को गोद लिया था, लेकिन अब आपकी ओर से उठाया गया कदम कानून के खिलाफ है। इसके बाद Child Welfare Department के अधिकारी गोद लिए गए पांच अन्य बच्चों को अपने साथ ले गए। पांच बच्चों में चार लड़कियां, जबकि एक लड़का शामिल है।