Ship Hijack : Somalia के समुद्री तट से Liberian Flagged MV Lila Norfolk ship को Hijack कर लिया गया है. इसमें 15 Indians भी सवार हैं, जिन्हें बचाने के लिए Active हुआ Indian Navy.
Ship Hijack : अरब सागर में लाइबेरिया के MV Lila Norfolk ship को लुटेरों ने सोमालिया के पास अगवा कर लिया है. इस जहाज में करीब 15 भारतीय क्रू मेंबर हैं. Indian Navy अब लुटेरों के कब्जे से जहाज को बाहर लाएगी. भारतीय नौसेना अब अब रेस्क्यू मिशन के लिए उतर गई है.
Hijack की गई जहाज पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं. जहाज के साथ भारतीय अधिकारी संपर्क में हैं. क्रू मेंबर्स की स्थिति और सुरक्षा पर अधिकारियों की नजर है.
Indian Navy ने कहा है कि जहाज ने यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस पोर्टल पर एक संदेश भेजा था, जिसमें 4 जनवरी, 2024 की शाम को लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था.
Cargo Ship with 15 Indians on board hijacked near Somalia, Indian Navy keeping a close watch
— ANI Digital (@ani_digital) January 5, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/wMlaaG918J#IndianNavy #Somalia pic.twitter.com/wdNzEfvz9e
Indian Navy ने कहा कि भारतीय युद्धपोत INS चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए जहाज की ओर आगे बढ़ रहा है. नौसेना के विमान आवाजाही पर नजर रख रहे हैं. INS चेन्नई मदद करने के लिए शिप को क्लोज कर रहा है. क्षेत्र में कई एजेंसियां MNF की मदद से स्थिति पर नजर रखी हुई हैं.
Hijack Ship को छुड़ाने के लिए Active हुआ Indian Navy.
बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने अगवा जहाज के क्रू मेंबरों से संपर्क स्थापित कर दिया है। जहाज में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, अभी भी इस जहाज पर समुद्री लुटेरों का कब्जा है। युद्धपोत आईएनएस चेन्नई जल्द से जल्द इस जहाज को लुटेरों के चंगुल से मुक्त करा देगा। इस घटना पर भारतीय सेना की पैनी नजर बनी हुई है।