Rajasthan Assembly Elections 2023: Rajasthan में Assembly Elections होने हैं, लेकिन अब करणपुर सीट पर Congress Party के प्रत्याशी Gurmeet Singh Kunnar के निधन के बाद 25 नवंबर को चुनाव नहीं होगा.
Rajasthan Election 2023: Rajasthan Assembly Elections में Congress उम्मीदवार गुरमीतसिंह कुन्नर का निधन हो गया। Gurmeet Singh Kunnar श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली के एम्स अस्पताल में Gurmeet Singh Kunnar का निधन हुआ। Gurmeet Singh Kunnar के पुत्र रूबी कुन्नर ने निधन की पुष्टि की है।
CM Ashok Gehlot ने जताया शोक
करणपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की सूचना से मुझे बेहद दुख हुआ है। श्री कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 15, 2023
75 साल के Gurmeet Singh Kunnar को Delhi AIIMS में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। Gurmeet Singh Kunnar के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन के कारण अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा। हालांकि इस पर आखिरी फैसला चुनाव आयोग लेगा।
2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। चुनाव से पहले अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस वजह से यहां चुनाव स्थगित हो गया था।