2023 Corruption Index: CPI लिस्ट जारी हो गई है. जिसमें दुनिया के Most Corrupt Countries की जानकारी दी गई है. इसके अलावा उन देशों के नाम भी है उन्होंने इस लिस्ट में Progress की है.
Corruption Index : World में भ्रष्टाचार की स्थिति की जानकारी देने वाली संस्था Transparency International की 180 देशों की करप्शन रिपोर्ट मंगलवार को जारी कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022 के मुकाबले 2023 में भ्रष्टाचार बढ़ा है। संस्था की रिपोर्ट में कहा गया है कि करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में भारत 2023 में 93वें स्थान पर आ गया है, जबकि एक साल पहले 2022 में यह 85वें स्थान पर था। 180 देशों की इस रैंकिंग में नंबर 1 पर आने वाले देश में सबसे कम जबकि 180 नंबर पर आने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है।
कैसे तय होता है कौन देश कितना Corrupt?
Index में विशेषज्ञों और उद्योग क्षेत्र के लोगों के मुताबिक 180 देशों और क्षेत्रों को पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार के लेवल पर रखा जाता है। इसमें 0 से 100 तक मानदंड रखा गया है जिसमें 0 बहुत भ्रष्ट (highly corrupt) के लिए और 100 पूरी तरह क्लीन इमेज (very clean) के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
World में Corruption की स्थिति
2023 का भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) इस ओर संकेत करता है कि दुनियाभर में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दो-तिहाई से ज्यादा देशों का स्कोर 100 में से 50 से नीचे है। जो बढ़ते भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। विश्व स्तर पर देखा जाए तो इसका एवरेज स्कोर 43 पर अटका हुआ है, जबकि ज्यादातर देशों ने पिछले दशक में कोई प्रगति ही नहीं की है या इसमें गिरावट आ गई है। इससे भी ज्यादा, 23 देश इस वर्ष अब तक के अपने न्यूनतम स्कोर पर आ गए हैं।
Bharat के Neighbor Countries का हाल?
Corruption Perception Index 2023 की Report में Bharat के पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, और चीन जैसे देशों की भी स्थिति बताई गई है। इस हिसाब से पाकिस्तान की रैंकिंग 133 है, जबकि श्रीलंका की रैंकिंग 115 है। इन देशों में भ्रष्टाचार की ऐसी हालात इसलिए बनी हुई है क्योंकि ये देश अपने कर्ज के बोझ तले दबे हैं और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं।