Anti India slogans : Sunday Morning को दिल्ली के पांच Metro Stations के आसपास की दीवारों पर कुछ विवादास्पद स्लोगन लिखे हुए पाए गए। ये विवादास्पद स्लोगन प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान से जुड़े यानी उसके समर्थन में लिखे गए हैं और इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया गया है।
Anti India slogans : दिल्ली में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एक और देशविरोधी गतिविधि का मामला साममे आया है। आतंकी संगठन SFJ से जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली के करीब आठ मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं।
Anti India slogans : देश की राजधानी दिल्ली में आयोजन होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियां चल रही है। इसी बीच दिल्ली में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एक और देशविरोधी गतिविधि का मामला साममे आया है। आतंकी संगठन SFJ से जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली के करीब आठ मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं। सूचना मिलने के बाद मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी जगहों पर पुलिस भेजकर नारे मिटा दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है।
Metro Stations पर लिखे गए देश विरोधी नारे
खालिस्तान समर्थकों ने दिल्ली के 8 मेट्रों स्टेशनों की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े लोगों ने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे है। इसके साथ ही लिखा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है और दिल्ली भारत का हिस्सा नहीं। बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों ने शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर; महाराजा सूरजमल स्टेडियम, गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशन को निशाना बनाया है।
Terrorist Gurpatwant Singh ने शेयर किया वीडियो
इस घटना के बाद SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कई मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिखे नजर आ रहे हैं। DCP मेट्रो के मुताबिक इस मामले में अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी एक्टिव हो गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।