Parag Desai Death: Parag Desai पिछले सप्ताह गिर गए थे, इसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और रविवार को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.
Parag Desai Death : Gujrat से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां पर टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन हो गया। शॉकिंग यह है कि उनकी मौत कुत्तों के हमले से हुई है। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। अहमदाबाद में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पराग देसाई (50) पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें घायल अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। पराग देसाई के परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं।
Parag Desai के बारे में?
Parag Desai वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। पराग देसाई वाघ बकरी चाय कंपनी के 6 ग्रुप ऑफ डायरेक्टर्स में से भी एक थे। पराग देसाई कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्ट पर थे। पराग देसाई ने अमेरिका की लॉन्ग आइडैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। उन्होंने वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का भी काम देखा था। इसके अलावा वो एक टी टेस्टर एक्सपर्ट भी थे। पराग देसाई अन्य निकायों के अलावा भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) का भी हिस्सा थे।पराग देसाई 1995 में इस व्यवसाय में शामिल हुए, जब कंपनी की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी कम थी।
Wagh Bakri Tea : Company Turnover?
Wagh Bakri Tea Group अपनी प्रीमियम चाय के लिए फेमस है। ये गुजरात बेस्ड कंपनी है। कंपनी 1892 से वजूद में है। कंपनी का टर्नओवर 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। चाय की डिस्ट्रिब्यूशन करीब 50 मिलियन किलोग्राम है। कंपनी 24 भारतीय राज्यों में मौजूद है और लगभग 60 देशों को निर्यात करती है।