Bishan Singh Bedi Passed Away : 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में जन्मे बिशन सिंह बेदी ने साल 1966 में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी. उनका क्रिकेट करियर साल 1979 तक चला.
Bishan Singh Bedi Passed Away : Today एक दुखद खबर सामने आई है। India के Former Captain और स्पिन की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले Bishan Singh Bedi का आज अचानक 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि Bishan Singh Bedi लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और दुनिया के धाकड़ स्पिनरों में उनका नाम शामिल किया जाता है। Bishan Singh Bedi के निधन के समाचार आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर तोड़ गई। Bishan Singh Bedi के निधन पर Social Media पर भारतीय खिलाड़ी, राजनेता और सेलिब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Indian Team के लिए Bishan Singh Bedi साल 1967 से लेकर 1979 तक खेले थे। इस दौरान उन्होंने 67 टेस्ट मैच खेलकर कुल 266 विकेट अपने नाम किये थे। 15 बार उन्होंने पारी में 5 विकेट झटके। 1 मैच में उन्होंने 10 विकेट झटके थे। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 10 मैचों में 7 विकेट है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह दिल्ली के लिए काफी खेले थे। प्रथम श्रेणी में उन्होंने 370 मैच खेलकर 1560 विकेट अपने नाम किये। इस प्रदर्शन के लिए उनको ज्यादा माना जाता है। Team India के लिए उन्होंने 22 मैचों में कप्तानी की।
Bishan Singh Bedi को साल 1970 में पद्मश्री से नवाजा गया था। खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया था। साल 2004 में उनको सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था।