NASA के एक अंतरिक्ष यात्री और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री एक साल से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी नागरिक Frank Rubio ने सबसे लंबी अमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान का Record बनाया।
तीनों अंतरिक्षयात्री कजाकिस्तान के एक दूरदराज के इलाके में एक सोयुज कैप्सूल से उतरे। उनका मूल अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष के मलबे की चपेट में आ गया था और International Space Station पर उसका सारा कूलेंट खत्म हो गया था जिसके बाद सोयुज कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया।
Mission 180 दिन का होना चाहिए था वह 371 दिन के प्रवास में बदल गया। Frank Rubio ने एक अंतरिक्ष उड़ान के सबसे अधिक समय तक रहने के NASA के पिछले रिकॉर्ड को रखने वाले मार्क वंदे हेई की तुलना में अंतरिक्ष में दो सप्ताह अधिक समय बिताया।
Russia का 1990 के दशक के मध्य का 437 दिन अंतरिक्ष में रहने का World Record है।
Frank Rubio और अंतरिक्ष यात्रियों सर्गेई प्रोकोपयेव और दमित्री पेतेलिन को वापस धरती पर लाने वाले सोयुज कैप्सूल को प्रतिस्थापन के रूप में फरवरी में भेजा गया था।
Russian Engineers को पिछले साल के आखिर में संदेह हुआ था कि अंतरिक्ष के मलबे से उनके मूल यान का रेडियेटर क्षतिग्रस्त हो गया है।Engineers को फिक्र हुई कि कूलिंग नहीं होने पर कैप्सूल के इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य संसाधन खतरनाक स्तर तक गर्म हो सकते हैं और इस वजह से यह यान खाली वापस आया।