Wagner chief Yevgeny Prigozhin : रॉयटर्स ने TASS के हवाले से दावा किया है कि रूसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा है कि येवगेनी प्रिगोझिन विमान के यात्रियों की सूची में थे.
Russia के Moscow के उत्तर में निजी जेट क्रैश होने से दस लोगों की मौत हो गई है. स्काई न्यूज़ के मुताबिक, पैसेंजर लिस्ट में वैगनर नेता येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है. रूस के खिलाफ असफल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। इस विमान में 3 क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। रूस के इमरजेंसी मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने कहा कि प्रिगोझिन नाम का एक शख्स इसमें सवार था। हालांकि उन्होंने आगे यह नहीं कहा कि यह वैगनर आर्मी के चीफ प्रिगोझिन हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में Wagner Army रूस की ओर से लड़ रही थी। लेकिन जून में वैगनर प्रमुख ने रूस खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
Putin के खिलाफ बगावत की थी
प्रिजोजिन ने जून में पुतिन के खिलाफ बगावत की थी और इसके बाद वो कथित तौर पर बेलारूस चले गए थे। लिहाजा, यह साफ नहीं है कि वो रूस कब और कैसे पहुंचे। एक रूसी अफसर ने स्काय न्यूज से कहा- हमने इस क्रैश की जांच शुरू कर दी है। सिर्फ दो दिन पहले प्रिगोजिन का पहला वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर क्रैश के कुछ वीडियो हैं, हालांकि इनकी सत्यता की पुष्टि होनी बाकी है।
9 साल जेल में रहने के बाद बिजनेस शुरू किया
येवगेनी प्रिगोजिन का जन्म 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। पुतिन की तरह येवगेनी सेंट पीटर्सबर्ग में पले-बढ़े। रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, येवगेनी को 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी।
हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया। येवगेनी ने जेल से बाहर आने के बाद बिजनेस करने का फैसला किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाना शुरू किया। इसके बाद अमीर लोगों के लिए एक रेस्तरां खोला।