NIA Big Action : NIA ने कई राज्यों में लगभग 12 जगहों पर छापामारी की है। दिल्ली ,उत्तरप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में NIA की जांच चल रही है।
NIA Big Action: NIA ने कई राज्यों में लगभग 12 जगहों पर छापामारी की है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में NIA की जांच चल रही है। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में भी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन PFI के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है।
NIA की ओर से पिछले साल ही PFI को बैन किया गया था। उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यानी UPA के तहत एक्शन लिया गया था। केस नंबर 31/2022 के तहत ही Raid होने की बात सामने आ रही है। PFI के लोगों पर लगातार हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में जुटे थे। जिनका उद्देश्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देना था।
देश के कई हिस्सों में छापामारी
Delhi के थाना हौज काजी इलाके के बल्ली मारान में एनडीए की टीम जांच कर रही है। इसके अलावा राजस्थान के टोंक समेत कई जगहों पर छापे मारे गए हैं। तमिलनाडु के मदुरै और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगभग पांच स्थानों पर एनआईए की टीमें परतें खंगाल रही हैं। उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, हरदोई और सीतापुर में रेड जारी है। लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में भी एजेंसी के अफसर सबूत जुटाने के मकसद से जांच कर रहे हैं।