MP BJP Candidate List 2023: MP चुनाव के लिए BJP ने जो List जारी की है, उसमें सात सांसदों का भी नाम है. इन 7 में से 3 केंद्र सरकार में मंत्री हैं.
MP में BJP ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस List में 39 लोगों के नाम शामिल है। जिसमे से 3 केंद्रीय मंत्री और 6 सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी। कई सांसद, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कद के नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतारा गया।
![MP BJP Candidate New List: MP चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 7 सांसदों को Ticket 7 List](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/List.jpg)
![MP BJP Candidate New List: MP चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 7 सांसदों को Ticket 8 list1](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/list1.jpg)
![MP BJP Candidate New List: MP चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 7 सांसदों को Ticket 9 list2](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/list2.jpg)
![MP BJP Candidate New List: MP चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 7 सांसदों को Ticket 10 list3](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/list3.jpg)
देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी BJP ने विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी उम्मीदवार बनाए गए हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी इंदौर 1 से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह को भी उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी बीजेपी ने मैदान में उतारा है। प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।