Lunar Eclipse 2023 : चंद्रग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.
Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है. इसी दिन शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) भी है. वैज्ञानिक रूप से किसी भी ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन ज्योतिष में इसे अशुभ घटना माना गया है. ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही सूतक के नियम लागू हो जाते हैं. सूतक लगने के बाद ग्रहण काल तक उन नियमों का पालन करना जरूरी होता है. जान लीजिए ग्रहण का समय, सूतक का समय और अन्य जरूरी जानकारी
भारत में चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और कब खत्म होगा
भारतीय समयानुसार (नई दिल्ली) में चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को सुबह 01 बजकर 06 मिनट से प्रारंभ होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 09 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है
चंद्रग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगने जा रहा है. ये ग्रहण 28 अक्टूबर को रात को 01:05 बजे से लगेगा और रात 02:24 पर समाप्त होगा. ये ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक के नियम भी लागू होंगे. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं. इस हिसाब से सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 04:05 बजे शुरू हो जाएगा. इसी के साथ सूतक के नियम भी लागू हो जाएंगे और मंदिर वगैरह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.
शनिवार की रात में लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है और आखिरी ग्रहण है. इस ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.
28-29 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगने जा रहा ये चंद्रग्रहण आंशिक होगा. जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ हिस्से पर पड़ती है. तब इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है. ये वाला ग्रहण लंबे वक्त के लिए नहीं लगता है. लेकिन ज्योतिष के हिसाब से इसमें भी सूतक के सारे नियमों का पालन करना पड़ता है