JNU Campus : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) परिसर से एक बार फिर नफरती फैलाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह कैंपस में कुछ जगहों पर देश विरोधी नारें लिखे मिले।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की दीवारों पर कुछ लोगों ने फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा Slogan लिखा है.भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर भी कई नारे लिखे गए हैं. Slogan किसने लिखा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. दीवारों पर नारे देखकर छात्रों का एक गुट बेहद नाराज है. विश्वविद्यालय प्रशासन, जांच में जुटा है
JNU Campus की दीवारों पर विवादित नारे
JNU Campus में कुछ अज्ञात लोगों ने देश विरोधी नारे लिख दिए। दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं।
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत विरोधी नारे कब और किसने लिखा है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी अभी खामोश है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस संदर्भ में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। ABVP सेक्रेट्री विकास पटेल ने कहा कि JNU कैंपस में जो हुआ है, वह ठीक नहीं है।