Cyclone Tej New Alert : Arabian Sea में निम्न दबाव बन रहा है जिस वजह से यह Cyclone का रुप ले सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) इस पर करीब से अपनी नजर बनाए हुए है.
Cyclone Tej New Alert : Arabian Sea के दक्षिण पूर्व में निम्न क्षेत्र का दबाव बना हुआ है। अगले दो से तीन दिनों में ‘Cyclone Tej ’ में तब्दील हो सकता है। IMD ने इसकी तीव्रता पर कहा कि यह धीरे-धीरे प्रबल हो सकता है। इसकी निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग ने कहा, Arabian Sea के समानांतर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है। इसके भी मजबूत होने की आशंका है।’ स्थितियां अगर Cyclone में बदलती हैं तो 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलना संभव है।
Cyclone की Live स्थिति.
इस कम दबाव वाले क्षेत्र के 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण के लिए अपनाए गए फॉर्मूले के अनुसार, यदि भारतीय समुद्री क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय तूफान बनता है, तो इसे ‘Tej’ नाम दिया जाएगा.
IMD Update
A low pressure area has formed over Southeast and adjoining Eastcentral Arabian Sea in the morning of 18th october. To move West-Northwestwards and intensify into a Depression around 21st october. pic.twitter.com/2NEvxANrFo
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 18, 2023
Fishermen को सलाह
IMD ने मछुआरों को महाराष्ट्र तट और दक्षिण गुजरात तट के आसपास समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी है.
इन शहरों में बारिश की संभावना
IMD के अनुसार गोवा, मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे World Cup के मैच प्रभावित हो सकता है। यहां तक की कुछ मुकाबले रद्द हो सकते हैं।
समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला
IMD का मानना है कि जून में आए तूफान की गति शुरुआत में कमजोर थी, लेकिन जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ा वैसे ही खतरनाक हो गया। निम्न दबाव के अगले 24 घंटे में मजबूत हो सकता है। वहीं, 21 अक्टूबर के आसपास मध्य Arabian Sea के ऊपर बदलने की संभावना है। फिलहाल यह समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला है।
5 Days तक कैसा रहेगा मौसम
IMD ने कहा, ‘हवा के प्रभाव में आकर चक्रवात तटीय क्षेत्र की तरफ मुड़ सकता है। दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र यदि प्रबल हुआ तो यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा।’ मौसम विभाग ने Arabian Sea में उठने वाले Cyclone को लेकर मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें तटों पर वापस आने को कहा है। अगले पांच दिनों तक अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।