Nokia Layoff : Nokia की ओर से जारी बयान के अनुसार, Nokia का मकसद 2026 के अंत तक अपने लागत आधार में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है।
Nokia Layoff : Nokia ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तीसरी तिमाही की बिक्री तथा मुनाफे में गिरावट के बाद लागत कम करने के लिए दुनियाभर में 14,000 कर्मचारियों या अपने कार्यबल में 16 प्रतिशत तक कटौती करने की योजना बना रही है।
Nokia जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद ‘‘ बाजार की मौजूदा अनिश्चितता से निपटने के लिए’’ उसके लागत आधार को कम करना और परिचालन दक्षता में सुधार करना है।
Nokia की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का मकसद 2026 के अंत तक अपने लागत आधार में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है।
Nokia में फिलहाल हैं 86000 कर्मचारी
Nokia का लक्ष्य अपने कर्मचारियों की संख्या 72,000-77,000 तक करने का है। फिलहाल Nokia के पास आज 86,000 कर्मचारी हैं।
Nokia ने उम्मीद से कमजोर कमाई दर्ज की है। तीसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 467 मिलियन डॉलर रहा था। प्रति शेयर समायोजित आय 5 सेंट पर पहुंच गई है जो विश्लेषकों की ओर से अनुमानित 7 सेंट से कम है।
Nokia के CEO बोले- यह सबसे कठिन व्यावसायिक निर्णय
Nokia के सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने बयान में कहा, “सबसे कठिन व्यावसायिक निर्णय वे हैं जो हमारे लोगों को प्रभावित करते हैं। Nokia में हमारे बेहद प्रतिभाशाली कर्मचारी हैं और हम इस प्रक्रिया से प्रभावित होने वाले सभी लोगों का समर्थन करेंगे।”
कंपनी ने कहा कि भारत जैसे बाजारों में 5जी तैनाती की गति में मंदी के कारण तीसरी तिमाही में Mobile Network की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 19% गिर गई। लुंडमार्क ने कहा, “हम अपने बाजारों के मध्य से दीर्घकालिक आकर्षण में विश्वास करना जारी रखते हैं।”