IMC 2023 :India Mobile Congress 2023 में लगभग 22 देशों के 1 लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें लगभग 5000 CEO स्तर के प्रतिनिधि, 230 Presenters, 400 Startups और अन्य हितधारक शामिल होंगे.
IMC 2023 : Indian Mobile Congress 2023 आज से शुरू हो चुका है और PM Modi ने New Delhi स्थित प्रगति मैदान में India के इस सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ आकाश अंबानी, सुनील मित्तल, कुमार मंगलम बिरला और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। तीन दिन तक चलने वाले इस टेक इवेंट में 6G के साथ-साथ अन्य दूरसंचार टेक्नोलॉजी पर भी फोकस रहेगा। पहले दिन रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी सैटेलाइट-बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस, JioSpaceFiber को भी दिखाया। IMC में AI एप्लीकेशन, एज कंप्यूटिंग, इंडस्ट्री 4.0 और इंडिया स्टैक को लेकर भी नई जानकारी मिलेगी। PM Modi ने उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया।
IMC 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया। 5G को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले साल औसत ब्रॉडबैंड स्पीड करीब तीन गुना बढ़ गई। Global Internet Speed के मामले में भारत लंबे समय तक 118वें स्थान पर था, अब 5G रोलआउट के कारण यह 40 के करीब है। उन्होंने कहा कि 5G के रोलआउट के एक साल के भीतर, इसके 4 लाख से ज्यादा बेस स्टेशन हैं और 97 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स के साथ ये 80 प्रतिशत पॉपुलेशन को कवर कर रहा है।
PM Modi कहा कि भारत 6G टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी में है। वहीं, उन्हें सरकार का स्टार्टअप इकोसिस्टम को महत्व देने के बारे में बात करते हुए बताया कि जहां 2014 में देश में कुछ सौ के करीब स्टार्टअप थे, वहीं आज के समय में ये संख्या लाख से ऊपर हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है।
PM Modi ने Made In India का भी जिक्र किया और बताया कि Google अपने Pixel डिवाइस भारत में बनाएगा और Samsung Galaxy Z Fold5 और iPhone 15 पहले से भारत में बनाए जाने शुरू हो गए हैं। जल्द दुनिया मेड-इन-इंडिया फोन इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि 2014 से पहले भारत मोबाइल फोन इंपोटर था, लेकिन अब एक्सपोर्टर भी बन गया है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है और 2 लाख करोड़ कीमत के इलेक्ट्रॉनिक्स को एक्सपोर्ट करता है।