Hurun India Rich List 2023 : Reliance Industries chief Mukesh Ambani India के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने Adani समूह के Gautam Adani को पीछे छोड़ दिया है. अमीरों की सूची में साइरस पूनावाला, शिव नादर के साथ ही कैवल्य वोहरा ने भी जगह बनाई है.
Hurun India Rich List 2023 : Gautam Adani को पछाड़कर RIL के चेयरमैन Mukesh Ambani देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। आज ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ जारी हुई, जिसमें Ambani टॉप पर हैं। उनकी नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपये हैं। हुरुन इंडिया की ओर से देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग जारी की गई है।
Adani की संपत्ति 5 गुना बढ़ी पर शीर्ष पायदान से खिसके
61 वर्षीय अडानी 2019 में छठे स्थान से बढ़कर 2023 में 2nd Position पर पहुंच गए हैं. उनकी नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है. हालांकि, उनकी संपत्ति में पांच गुना वृद्धि हुई है. पिछले पांच वर्षों में अंबानी की संपत्ति 2.1 गुना, जबकि सूची में 2.78 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला 3rd Position पर काबिज हैं. साइरस पूनावाला और परिवार की संपत्ति बढ़कर तीन गुना हो गई है.
शिव नादर सूची में चौथे स्थान पर बरकरार
HCl Tech के 78 वर्षीय शिव नादर ने सूची में 4th Position बरकरार रखा है और उनके पास 2.28 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 23% बढ़ी है. जेप्टो के संस्थापक 20 वर्षीय कैवल्य वोहरा इस सूची में सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं. वहीं, संकटग्रस्त स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन निवेशकों की गिरावट के कारण हुरुन अमीर व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गए.