Bollywood के Famous Singer Mika Singh की तबीयत ठीक नहीं है। वह विदेश में ही फंसे हुए हैं। इस चलते उन्हें 15 करोड़ का नुकसान भी उठाना पड़ा है। खुद सिंगर ने इस बारे में बताया है। आइए बताते हैं अब मीका सिंह की तबीयत कैसी है और आखिर उन्हें क्या हुआ था।
Mika Singh Health : Bollywood के Famous Singer Mika Singh को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मीका सिंह पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे हैं। तबीयत ठीक न होने के चलते वह अमेरिका में ही फंस गए हैं। फिलहाल मीका सिंह ने खुद बताया है कि उन्हें गले में इंफेक्शन हो गया है और ऐसे में वह किसी भी कंसर्ट में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। मीका सिंह ने खुलासा किया है कि इस गंभीर बीमरी के चलते उन्हें 15 करोड़ रुपये का नुकसान भी हो गया है।
Mika Singh की तबीयत हुई खराब
खबर है कि Mika Singh की तबीयत काफी खराब हो गई है। उन्हें गले में समस्या हो रही है जिसके चलते उनके गले से सही से आवाज भी नहीं निकल रही है। मीका सिंह ने खुद बताया है कि उनके गले में भयानक इंफेक्शन हो गया है और ये सब उनकी अपनी गलतियों का नतीजा है। मीका सिंह का कहना है कि कंसर्ट के चलते उन्होंने अपने शरीर को बिल्कुल भी आराम नहीं दिया और उनकी तबीयत और गला खराब होता चला गया।
Mika Singh भारत क्यों नहीं लौट पा रहे हैं?
46 साल के Mika Singh ने बताया कि वह डलास (अमेरिका) में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान उसे सर्दी-गर्मी लगने लगी. इसका असर उनके गले पर भी पड़ा. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मना किया कि वह अगले शो के लिए 25 घंटे का सफर न तो ऑस्ट्रेलिया कर सकते हैं और न ही कहीं और। यही वजह है कि मीका सिंह भी भारत नहीं लौट पा रहे हैं.
Mika Singh को 15 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
तबीयत खराब होने के कारण मीका सिंह ज्यादा शो नहीं कर पाए। अन्यथा वह इन दिनों विश्व भ्रमण पर थे, विभिन्न देशों में कई संगीत कार्यक्रम होने वाले थे। ऐसे में मीका सिंह ने बताया कि उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है . शोज में परफॉर्म न कर पाने की वजह से उन्हें कई लोगों के पैसे भी लौटाने पड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने मेरा बहुत समर्थन किया और मुझे सीडी और लिप सिंक के जरिए गाने की इजाजत दी.
कैसी है Mika Singh की तबीयत?
हालांकि Mika Singh ने ये भी साफ किया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है. अब वह ठीक हो रहे हैं. इसी सप्ताह से वह रिकॉर्डिंग आदि भी शुरू कर रहे हैं। जल्द ही उनकी प्रस्तुतियां बाली, सिंगापुर, मलेशिया, जकार्ता और कई अन्य देशों में होने वाली हैं।