National Film Award 2023: ‘RRR’ को सबसे लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि विक्की कौशल की सरदार उधम ने ‘सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म’ का खिताब जीता। ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता
साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जबकि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है।
![National Film Award 2023 : 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सरदार उधम सिंह और RRR का जलवा, Allu Arjun को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 7 allu](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/allu-683x1024.jpg)
यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
![National Film Award 2023 : 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सरदार उधम सिंह और RRR का जलवा, Allu Arjun को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 8 allia](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/allia.jpg)
![National Film Award 2023 : 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सरदार उधम सिंह और RRR का जलवा, Allu Arjun को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 9 kirti](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/kirti-819x1024.jpg)
इस Award सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म RRR को कुल सात अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए।
![National Film Award 2023 : 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सरदार उधम सिंह और RRR का जलवा, Allu Arjun को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 10 kashmir files](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/kashmir-files.jpg)
![National Film Award 2023 : 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सरदार उधम सिंह और RRR का जलवा, Allu Arjun को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 11 sardar](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/08/sardar.jpg)
National Film Award देश के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार में से एक है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं। इस साल 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स की अनाउंसमेंट आज, 24 अगस्त को की जा रही है। ये इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दिन है। हर कलाकार इस सम्मान को पाने के लिए खूब महनत करता है। वहीं हर कोई ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड है कि इस बार किन सितारों और हस्तियों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो चलिए जानते हैं किन स्टार ने इस साल इस सम्मान को हासिल किया है-
किस-किस को मिला अवॉर्ड?
बेस्ट मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
बेस्ट असमिया फिल्म: अनुर
बेस्ट बंगाली फिल्म: कालोक्को
बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म: समानांतर
बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
बेस्ट मैतेलियों फिल्म: एकिहोगी यम
बेस्ट ओड़िया फिल्म: प्रतीक्षा
बेस्ट तमिल फिल्म: कदायसी व्यवसायी
बेस्ट तेलुगू फिल्म: उपेन्ना
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड: आरआरआर
बेस्ट कोरियोग्राफी: आरआरआर
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: आरआरआर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा 1
ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट एडिटिंग: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट स्क्रीनप्ले: नायटू मलयालम फिल्म
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सरदार उधम
बेस्ट सिंगर: इराविन निझाल, श्रेया घोषाल
मेल सिंगर: काल भैरव, आरआरआर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड: पंकज त्रिपाठी, मिमी
बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड: निखिल महाजन, गोदावरी
नरगिस दत्त अवॉर्ड: द कश्मीर फाइल्स, विवेक रंजन अग्निहोत्री
बेस्ट पॉपुलर फिल्म: आरआरआर
रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड मिला बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: गांधी ऐंड कंपनी