Xiaoma Small Electric Car लॉन्च की है। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में Cheap Electric Car की डिमांड बढ़ रही है।
Xiaoma : India में ही नहीं बल्कि Worldwide में ही EV को लेकर लोगों की डिमांड बढ़ रही है। इसी तरह अब China के फर्स्ट ऑटो वर्क्स ने Micro EV सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस हेतु कंपनी ने अपने बेस्टयून ब्रांड के तहत Xiaoma Small Ev लॉन्च की है। इसके साथ ही कंपनी इस स्मॉल EV की प्री-सेल्स इसी महीने शुरू करने वाली है।
![Cheapest Electric Car : 1200KM की रेंज वाली Cheapest Electric Car,कीमत 4 लाख से भी कम 7 Xiaoma EV](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/10/Xiaoma-EV-1024x703.jpg)
FAW निर्मित Xiaoma Micro EV का सीधा मुकाबला China की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार वुलिंग होंगगुआग Mini EV से होने वाला है। आपको बता दें बेस्टयून Xiaoma की कीमत 30,000 से लेकर 50,000 यूआन तक है जो Indian rupee के अनुसार 3.47 लाख रूपये से शुरू होकर 5.78 लाख रुपये तक होगी।
इसी साल अप्रैल में बेस्टयून ने शंघाई ऑटो शो में अपनी Xiaoma को पेश किया था। इस EV के हार्डटॉप और कन्वर्टिबल दोनों मॉडल पेश किए गए थे। लेकिन वर्तमान में केवल हार्ड टॉप मॉडल की ही बिक्री की जाएगी और इसके कन्वर्टिबल मॉडल की बिक्री के बारे में अभी तक कोई भीजानकारी नहीं मिली है। इस कार में 7 इंच का एक टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है और डैशबोर्ड में आकर्षक ड्यूल टोन थीम दी गई है।
Xiaoma में आपको बॉक्स की तरह डिजाइन मिलती है जिसमें ड्यूल टोन कलर दिया गया है जो किसी एनिमेशन फिल्म की तरह दिखाई देती है। इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए सामने की तरफ गोल बड़े चौकोर हेडलैंप दिए गए हैं। एयरोडायनमिक व्हील दिए गए है जो इसकी रेंज को बढ़ाने का काम करते है। इसमें आपको पीछे की तरफ LED टेललैंप और बंपर पर एक ही थीम मिलती है। इसकी रेंज 800 किमी की है और एक्सटेंडर पर ये 1200 किमी हो जाती है। इन दोनों में ही आपको 800 V आर्किटेक्चर का सपोर्ट मिलता है।