Caste Census Of Bihar: Bihar की जातीय जनगणना का आंकड़ा जारी हो गया है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि अब सरकार की नीतियां और नीयत दोनों ही जाति आधारित सर्वे के इन आंकड़ों का सम्मान करेंगे.
Bihar Caste Census Data News: Bihar में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार गर्म है। चुनावी तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए जातीगत गणना के आंकड़े पेश कर दिए हैं। चुनावी माहौल में यह Nitish Government का बड़ा दांव माना जा रहा है।
Bihar की Nitish Government द्वारा जारी किए आंकड़ों के बाद प्रदेश की सियासी समीकरण बदलने के आसार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सियासी चाल के बाद राजनीतिक दलों को अपनी सियासी रणनीति को बदलने पर मंथन करना पड़ सकता है।
Bihar Government की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह (प्रभार, मुख्य सचिव) ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश में हुए जातीय गणना के आंकड़े जारी किए। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में हिंदू समुदाय की आबादी 81.99 फीसदी है। वहीं 17.07 फीसदी मुस्लिम समुदाय की आबादी है। बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52 फीसद, यादव समुदाय की आबादी 14 फीसद, ब्रहाण समुदाय की आबादी 3.66 फीसद, राजपूत समुदाय की आबादी 3.45 फीसद, मुसहर समुदाय की आबादी 3 फीसद, कुर्मी समुदाय की आबादी 2.87 फीसद और भूमिहार समुदाय की आबादी 2.86 फीसदी है।
प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 फिसदी है, वहीं 19 फीसदी से थोड़ी ज़्यादा अनुसूचित जाति की आबादी है। अनुसूचित जनजाति की 1.68 फीसदी आबादी बताई गई है। प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश की कुल आबादी 13 करोड़ से ज़्यादा है। आंकड़ों की बात की जाए तो जाति आधारित गणना में जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हज़ार 310 है
किस धर्म के कितने लोग?
हिन्दू-81.99% (107192958)
इस्लाम-17.70% (23149925)
ईसाई-0.05% (75238)
सिख-0.011% (14753)
बौद्ध- 0.0851% (111201)
जैन-0.0096% (12523)
अन्य धर्म-0.1274% (166566)
कोई धर्म नहीं-0.0016% (2146)
कैटगरी के हिसाब से जनसंख्या
पिछड़ा वर्ग (3,54,63,936) 27.1286%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (4,70,80,514) 36.0148%
अनुसूचित जाति (2,56,89,820) 19.6518%
अनुसूचित जनजाति (21,99,361) 1.6824%
अनारक्षित (2,02,91,679) 15.5224%
कुल 13,07,25,310
किस जाते के कितने लोग?
ब्राह्मण 3.6575%(4781280)
राजपूत 3.4505% (4510733)
कायस्थ 0.6011%(785771)
कुर्मी 2.8785%(3762969)
कुशवाहा 4.2120% (5506113)
तेली 2.8131% (3677491)
भूमिहार 2.8693% (3750886)
आंकड़ों के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या 3,54,63,936 (27.12 प्रतिशत), अति पिछड़ा वर्ग 4,70,80,514 (36.01 प्रतिशत), अनुसूचित जाति 2,56,89,820 (19.65 प्रतिशत), अनुसूचित जनजाति 21,99,361 (1.68 प्रतिशत) और सामान्य वर्ग की जनसंख्या 2,02,91,679 (15.52 प्रतिशत) है. बिहार की कुल जनसंख्या 13,07,25,310 है.