MP New CM Announcement : 7 Days के लंबे इंतजार के बाद BJP ने MP के लिए अपने New Chief Minister के नाम की घोषणा कर दी है, Bhopal BJP State Office में विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी
MP New CM : Mohan Yadav MP के New CM होंगे। BJP विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। ये एक चौंकाने वाला नाम है और इनके नाम पर पहले किसी तरह की चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन आज साफ हो गया कि BJP ने उनपर भरोसा जताया है और प्रदेश की कमान उन्हें सौंपी है। इसी के साथ MP में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला ये 2 उपमुख्यमंत्री बनाए गए है। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
Mohan Yadav को कमान देकर BJP ने एक बार फिर पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री बनाया है। वे उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विधायक हैं। इस बार वो उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और इससे पहले शिवराज कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। 58 साल के मोहन यादव संघ के करीबी माने जाते हैं। बता दें कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने BJP ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को MP का पर्यवेक्षक बनाया था और आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया।
Small Brief About New CM
Mohan Yadav ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं।
Mohan Yadav 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव भी चुने गए थे।
वे BJP की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य, मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
2013, 2018 के बाद अब वे 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।