Bharat Ratan भारतीय गणराज्य का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है और यह असाधारण सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।
Bharat Ratna Awards : केंद्र सरकार ने Former PM Chaudhary Charan Singh समेत पी वी नरसिम्हा राव मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी देश के सबसे बड़े नागरिक अवार्ड ‘Bharat Ratna’ से सम्मानित करने का ऐलान किया है।
PM Modi ने शुक्रवार को Modi Social Media X पर ऐलान किया, “पूर्व प्रधानमंत्री Chaudhary Charan Singh को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री P V Narasimha Rao और मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी ‘भारत रत्न’ से किया जाएगा सम्मानित।”
हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
हमारी सरकार का यह सौभाग्य : PM Modi
उन्होंने लिखा, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।”
PM Modi ने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”
M.S. Swaminathan को भी Bharat Ratna से नवाजे जाने की घोषणा
PM Modi ने एक अन्य पोस्ट में एम एस स्वामीनाथन (M S Swaminathan) को भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि और किसान कल्याण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर रही है।
PM Modi ने कहा, ‘‘उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।’’ उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया बल्कि राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि को भी सुनिश्चित किया है।
क्या होता है Bharat Ratan ?
Bharat Ratan भारतीय गणराज्य का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। 2 जनवरी 1954 को स्थापित यह पुरस्कार “असाधारण सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।