Aleins Dead Body : हाल ही में एक पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रुश (David Grusch) ने इस बात का दावा किया था कि America के पास लंबे समय से एलियन की मौजूदगी का सबूत है और America इसे पूरी दुनिया से छिपाता रहा है।
Mexico ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया के होश उड़ जाएंगे। Mexico की संसद में मंगलवार को दो Aliens से शव का प्रदर्शन किया गया। ऐसा दावा है कि ये दोनों शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं। इस दावे ने Aliens की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर नए सिरे से बहस छेड़ दी है।
Mexico की संसद में मंगलवार (12 सितंबर) को दो गैर-मानव प्राणियों के अवशेष, जिन्हें आसान भाषा में एलियंस का शव भी कहा जा सकता है, पेश किया। ऐसा दावा किया गया है कि इन दोनों शव को पेरू के कुस्को में 2017 में बरामद किया गया था, जो तकरीबन 700 साल और 1800 साल पुराने हैं। इन दोनों Aliens के हाथों में तीन उंगलियां और लंबे सिर थे।
Mexico पत्रकार और रिसर्चर जैमे मौसन (Jaime Maussan) ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि ये दोनों शव गैर-मानव या एलियन हैं। शोधकर्ता यह साबित कर सकते हैं कि दोनों ममियों का डीएनए इंसानों का नहीं था। इस दावे के साथ पृथ्वी पर एलियंस की उपस्थिति को स्वीकार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
DNA सबूतों का विश्लेषण भी किया
साइंटिस्ट का दावा है कि इन लाशों को यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था। पेरू के कुस्को में यह UFO दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।सदियों से ये लाशें मलबे में दबी हुई थीं और बाद में जीवाश्म में तब्दील हो गईं। जब इन्हें पाया तो एक लड़की के बॉक्स में रख दिया गया।
वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इसके डीएनए सबूतों का विश्लेषण भी किया है। पता चला कि यह एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। हार्वर्ड खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर अब्राहम एवी लोएब वीडियो कॉल के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। उन्होंने मैक्सिकन सरकार से एलियंस की संभावनाओं पर और काम करने की अनुमति देने का आग्रह किया।