JAKARTA : Moral Policing के तहत, Indonesia के मुख्य द्वीप पर एक स्कूल ने नाबालिग छात्राओं के एक समूह पर जबरन Islamic Dress Code थोपने को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जाहिर तौर पर, एक स्कूल के हेडमास्टर ने खुलासा किया कि एक शिक्षक ने उन 14 लड़कियों को ‘दंडित’ करने की जिम्मेदारी ली थी, जिन पर Islamic Hijab headscarves को ‘गलत तरीके से’ पहनने का आरोप था। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पिछले बुधवार (23 अगस्त) को पूर्वी जावा के लामोंगन में सरकारी स्वामित्व वाले जूनियर हाई स्कूल एसएमपीएन 1 में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hijab को ठीक तरह से नहीं पहनने पर आरोपी टीचर ने सभी 14 लड़कियों का आंशिक रूप से सिर मुंडवा दिया। हेडमास्टर हार्टो (Harto) ने कहा कि स्कूल ने माफी जारी कर दी है और घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षक को अस्थायी रूप से suspend कर दिया है।
A school on Indonesia’s main island has partially shaved the heads of more than a dozen girls, its headmaster said Monday, after they were accused of wearing their Islamic hijab headscarves incorrectly.
— Aaj TV English (@AajNewsEnglish) August 28, 2023
Read more: https://t.co/b1kOYgSkvc#AajNews #indonesia #Hijab pic.twitter.com/x0ex9nZCmo
Islamic country Indonesia के रूढ़िवादी क्षेत्रों में ड्रेस कोड लागू करने, विशेष रूप से Hijab पहनने के लिए मजबूर करने के संबंध में बहस ने लंबे समय से द्वीप राष्ट्र को हिलाकर रख दिया है। इस तथ्य के बावजूद कि मुस्लिम-बहुल राष्ट्र, Indonesia ने 2021 में स्कूलों में अनिवार्य Dress Code पर प्रतिबंध लगा दिया है, कार्यकर्ताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों लड़कियों को लंबे समय से Hijab पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। Media से बात करते हुए, हार्टो ने कहा कि Students के लिए Hijab पहनने की कोई आधिकारिक बाध्यता नहीं है, लेकिन उन्हें अपने हेडस्कार्फ़ के नीचे आंतरिक टोपी पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। हार्टो ने कहा कि दुर्भाग्य से, इन छात्राओं ने इस सुझाव का पालन नहीं किया और उन्होंने अपने चेहरे को खुला छोड़ दिया। घटना सामने आने पर मानवाधिकार समूहों ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की. ह्यूमन राइट्स वॉच के एक इंडोनेशियाई शोधकर्ता एंड्रियास हरसोनो ने लामोंगन घटना को इंडोनेशिया में अब तक के सबसे डराने वाले मामलों में से एक बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक के खिलाफ प्रतिबंध और पीड़ितों के समर्थन के लिए मनोवैज्ञानिकों की भागीदारी की आवश्यकता है।
Indonesia कई बार ठीक तरीके से Hijab न पहनने पर छात्राओं पर कार्रवाई की जा चुकी है। इंडोनेशिया में मजहबी असहिष्णुता बढ़ने के कारण मुल्क को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 2021 में एक ईसाई छात्रा को Hijab पहनने के लिए मजबूर किया गया था। अब 14 लड़कियों को गंजा करने का मामला सामने आया है। जिस स्कूल की ये घटना है, उसे ‘SMPN 1’ नाम से जाना जाता है। इंडोनेशिया 6 प्रमुख धर्मों/मजहबों को मान्यता देता है, लेकिन हाल के दिनों में इस्लामी कट्टरवाद बढ़ा है।