Viral Video : Jharkhand CM Hemant Soren का एक Video Social Media पर Viral हो रहा है.
Viral Video : Jharkhand की Hemant Soren Government द्वारा संचालित सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना में लापरवाही बरतना Godda की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को भारी पड़ गया। Filmy Style में CM Hemant ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिशा कुजूर को ऑन स्पॉट सस्पेंड कर दिया। CM ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनिशा कुजूर के खिलाफ शिकायत थी कि वह सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ समय पर नहीं दे रही हैं। अनिशा कुजूर पर आरोप था कि वह पहले भी सरकारी निर्देशों की अवहेलना करती रही हैं। योजनाओं को धरातल पर उतारने में उदासीन रही हैं।
झारखंड की बेटियों ने हेमंत सोरेन के सामने ही उनके झूठे वादों की पोल खोल दी। pic.twitter.com/XWJM3YaRIK
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 9, 2023
Godda के पथरगामा में CM का Action
CM Hemant Soren शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करने Godda जिला के पथरगामा पहुंचे थे। इस दौरान CM अलग-अलग पंचायतों से शिविर में आए लाभुकों और बच्चों से बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ बच्चियों ने बताया कि उनको सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल रही है। बच्चियों की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री की भृकुटी तन गई। उन्होंने वहीं ऑन द स्पॉट जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को मिलने वाले अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
क्या है सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना
सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना राज्य की हेमंत सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत राज्य में लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए उनका शिक्षा, स्वास्थ्य औऱ पोषण के दृष्टिकोण से सर्वांगीण विकास का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में लड़कियों का ड्रॉपआउट रोकना और बाल विवाह को रोकना है। सरकार चाहती है कि बच्चियां शिक्षा हासिल कर आर्थिक औऱ सामाजिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सके।