Turkiye की Cave में 3400 फीट की गहराई में फंसे एक Researcher को 9 दिन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इसके लिए 6 देशों के 180 लोगों को Rescue Operation चलाना पड़ा। दरअसल, 40 साल का Mark Dickey नाम का एक Researcher Cave का मैप बनाने के लिए Turkiye की तीसरी सबसे गहरी मोर्का केव में उतरा था।
![Rescue Operation : Turkiye की गुफा में फंसा रिसर्चर, 9 दिन बाद निकाला:6 Countries के 180 लोगों ने Rescue Operation चलाया, 3400 फीट की गहराई से निकाला 7 Cave](https://ainews18.com/wp-content/uploads/2023/09/Cave-857x1024.jpg)
2 सितंबर को बीमार पड़ने की वजह से Cave में ही फंस गया। इसके बाद से ही उसे निकलाने के लिए Operation चलाना शुरू कर दिया गया। उसे सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे हेलिकॉप्टर से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Mark Dickey – मैं जिंदा नहीं रह पाऊंगा
Mark Dickey के पेरेंट्स ने रेस्क्यू वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा हमारा Son अब सुरक्षित है इससे ज्यादा हमें कुछ नहीं चाहिए। वहीं Cave से निकाले जाने के बाद Mark Dickey ने कहा कि उन्हें वापस जमीन पर आने के बाद अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा- मुझे लगने लगा था कि मैं Cave में ही मारा जाऊंगा।
Cave में पानी और कीचड़ की वजह से Rescue Operation काफी मुश्किल था। बचाव दल के लोग जैसे-जैसे नीचे उतर रहे थे अंधेरा बढ़ता जा रहा था वहीं, तापामान तेजी से घट रहा था। इससे उन्हें आगे बढ़ने में परेशानी हो रही थी।
Rescue Worker 4 हजार फीट से ज्यादा गहरी गुफा में उतरे
Rescue Worker ने American Researcher को बचाने के लिए Cave को 6 सेक्शन में बांटा। सभी के पास अलग-अलग जिम्मेदारी थी। Doctor को भी साथ ले जाया गया था, ताकि Mark Dickey को तुरंत इलाज दिया जा सके। सबसे ऊपर Turkiye की टीम थी, इसके बाद हंगरी, पोलैंड, इटली और सबसे नीचे बुलगेरिया की टीम थी।