Nigeria Major Boat Accident : Nigeria से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं , जिसमे एक नाव के डूबने से 26 लोगों की मौत हो गई, इस हादसे में कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश अभी भी जारी है, ये पूरा हादसा Nigeria के उत्तर-मध्य हिस्से में हुआ हैं, स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पिछले तीन महीने में यह इलाके की दूसरी दुर्घटना है, आपको बता दे Nigeria का यह हिस्सा काफी पिछड़ा हुआ माना जाता है।
घटना के दौरान नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे। नाव में महिलाएं और बच्चे भी थे, ये जानकारी नाइजर राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता बोल्गी इब्राहिम ने दी हैं। ये हादसा मोकवा नामक जगह पर हुआ, ये हादसा तब हुआ जब जान गंवाने वाले और लापता हुए लोग बांध को पार करके अपने खेतों में जा रहे थे, जिसमे अधिकांश लोग किसान हैं।
Governor के प्रवक्ता बोल्गी इब्राहिम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नाव हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई हैं। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे, इस हादसे से करीब 30 लोगों को बचाया गया है। समुद्री पुलिस और स्थानीय प्रशासन नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के सहयोग से डूबे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।