British car manufacturer Lotus ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Lotus Type 133 को पेश किया है। Lotus Type 133 में 112 किलोवॉट की बैटरी दी गई है।
British car manufacturer Lotus ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Lotus Type 133 को पेश किया है। Lotus Type 133 में 112 किलोवॉट की बैटरी दी गई है, जिसकी बदौलत एक बार चार्ज होकर 643 किमी की दूरी तय कर सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन धीरे-धीरे बाजार में बढ़ता जा रहा है। 2022 में सिर्फ 576 कारों की बिक्री के बाद Lotus वापसी कर रहा है। ब्रिटिश कार निर्माता को 2023 के पहले 6 महीनों में अपनी Emira स्पोर्ट्स कार और Eletre SUV के लिए 17,000 प्री-ऑर्डर मिले हैं। यहां हम आपको Lotus Type 133 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Lotus Type 133 पर फिलहाल काम चल रहा है जो कि जल्द ही इलेक्ट्रिक लाइनअप में शामिल हो सकती है। हालांकि इसका आधिकारिक नाम अभी तक सामने नहीं आया है। डिजाइन और फीचर्स का खुलासा पहले से हो रहा है। Type 133 की स्पाई फोटो में एक आकर्षक 4-डोर डिजाइन पता चल रहा है। सेडान में यूनिक अल्ट्रा-स्लिम स्प्लिट हेडलाइट फिक्स्चर और रियर लाइट बार जैसे फीचर्स ने लोगों को ध्यान आकर्षित किया है। रियर-व्हील डिफ्यूजर और बट्रेस्ड फ्रंट फेंडर के साथ एयरोडायनामिक डिजाइन ज्यादा परफॉर्मेंस पर फोकस करता है।
Lotus Type 133 की खासियतें
पावर के मामले में Lotus Type 133 में एलेट्रे के समान 112.0-किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक है जिससे 643 किमी तक की रेंज मिल सकती है। हाई-एंड परफॉर्मेंस वर्जन काफी हद तक Porsche Taycan Turbo S और Tesla Model S Plaid से टक्कर लेंगे जो 900HP की पावर जनरेट करते हैं।
सेडान के नाम को लेकर अटकलें हैं। नई सेडान में “ई” रह सकता है या कुछ अलग हो सकता है। कुछ लोगों का सुझाव 1960 के दशक की शुरुआत में आई Cortina जैसा नाम भी है। आगामी इलेक्ट्रिक कार साल के आखिर से पहले आ सकती है और बिक्री 2024 की गर्मियों में शुरू होने की संभावना है। Type 133 एक बड़ी स्ट्रैटजी का हिस्सा लग रहा है जो कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज्यादा बेहतर बना सकता है, जिसकी बेस कीमत 90 हजार डॉलर से कम होने की संभावना है।