Indian Economy : S&P Global India के मुताबिक, भारत के साल 2030 तक 7.3 ट्रिलियन इकोनॉमी के साथ दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनने की संभावना है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी लगातार मजबूत ग्रोथ दिखाना जारी रखा।
Indian Economy : India दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है. 2030 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है. 2030 तक भारत की इकोनॉमी 7300 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचने की उम्मीद है. इसके साथ ही भारत, एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. S&P Global India की तरफ से अपने नए पीएमआई में यह बात कही. साल 2021 और 2022 में दो साल की तेजी से आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी मजबूत वृद्धि जारी रखी.
PMI latest Data
वर्तमान में भारत टॉप 5 अर्थव्यवस्था वाले देश की सूची में पांचवे स्थान पर है। S&P Global मार्केट इंटेलिजेंस ने PMI के लेटेस्ट डेटा के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की GDP के साथ भारत, जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।
GDP 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
वर्ष 2021 और 2022 में दो वर्षों की तीव्र आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस साल भी निरंतर वृद्धि दिखाना जारी रखा। मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।
S&P Global India ने कहा, ‘2024 में लगातार तीव्र विस्तार का अनुमान है, जो घरेलू मांग में मजबूत वृद्धि पर आधारित है।’
7300 अरब डॉलर होने का अनुमान
अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मापी गई भारत की वर्तमान कीमतों की जीडीपी 2022 में 3500 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब डॉलर होने का अनुमान है। आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति के परिणामस्वरूप 2030 तक भारतीय जीडीपी का आकार जापानी जीडीपी से अधिक हो जाएगा, जिससे भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
World की नंबर वन इकोनॉमी का आकार
World में सबसे नंबर वन इकोनॉमी अमेरिका है जो 25500 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी की साइज रखता है। फिर दूसरे नंबर पर चीन है जो 18000 अरब अमेरिकी डॉलर की इकोनॉमी है। जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारतीय जीडीपी का आकार 2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका था। 2030 तक भारत की जीडीपी (Indian Economy) जर्मनी से भी आगे निकलने का अनुमान है।