China Defense Minister Li Shangfu : लंबे समय से गायब रहे अपने रक्षा मंत्री को चीन ने बर्खास्त कर दिया है। वह इस साल गायब होने वाले दूसरे मंत्री है।
China Defense Minister Li Shangfu : China ने लंबे समय से लापता चल रहे अपने रक्षा मंत्री जनरल Li Shangfu को उनके पद से हटा दिया है। Li Shangfu को रक्षामंत्री के साथ राज्य पार्षद के पद से भी बर्खास्त किया गया है। मार्च में कैबिनेट में फेरबदल के बाद Li Shangfu को रक्षामंत्री बनाया गया था। उन्हें 29 अगस्त के बाद से सार्वजनिक तौर पर देखा नहीं गया। Li Shangfu को हटाने का कारण भी नहीं बताया गया। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को भी राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया। किन गैंग को भी जुलाई में बिना किसी स्पष्टीकरण के पद से हटा दिया गया था।
समिति ने दो और मंत्रियों पर एक्शन लिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री वांग झीगांग और वित्त मंत्री लियू कुन को भी उनके पदों से हटा दिया गया। जिनकी जगह वर्तमान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पार्टी सचिव यिन हेजुन और वित्त मंत्रालय के पार्टी सचिव लैन फोआन को नियुक्त किया गया।
Li Shangfu पर अमेरिका ने लगाया था बैन
Li Shangfu के खिलाफ सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर जांच चल रही है। ली पर अमेरिका ने भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसा रूस से हथियार खरीद की देखरेख को लेकर अमेरिका ने किया था। इसके बाद से वे अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। अमेरिका के इस निर्णय के बाद चीन ने अमेरिकी सेना से संपर्क भी तोड़ दिया था। इसके अलावा ताइवान को हथियार देने को लेकर भी चीन अमेरिका से नाराज है।
Affair की खबरों को लेकर बर्खास्त हुए थे Foreign Minister
China Government ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त किया था। उनकी जगह पूर्व विदेश मंत्री वांग यी को दोबारा कमान दी गई थी। तब किन गैंग एक महीने से लापता चल रहे थे। उनकी बर्खास्तगी के पीछे अफेयर माना जा रहा है। किन गैंग एक टीवी एंकर फू जियाओटिन के साथ देखे गए थे। फू जियाओटिन एक लोकप्रिय एंकर हैं।