ICC ODI World Cup 2023 SA vs AUS : 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप 2023 में बुरा हाल है। टीम को शुरुआती दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।
ICC ODI World Cup 2023 SA vs AUS : ODI World Cup 2023 में आज South Africa का सामना Australia से था। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, Australia को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। Australia ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। South Africa ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई।
World Cup के 48 साल में पहली बार हुआ ऐसा
पहले दो मैचों में इस कदर टीम को हार मिली कि फैंस का भी मनोबल गिर गया होगा। वहीं वर्ल्ड कप 2019 में भी टीम को आखिरी दो मैचों में हार मिली थी। आखिरी लीग मैच में South Africa ने हराया था। तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अब 2023 में टीम पहले दो मैच हार गई। यानी World Cup के लगातार चार मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम गंवा चुकी है। 48 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। पहला वनडे वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था।
World Cup में Australia की सबसे बड़ी हार
इतना ही नहीं रनों के लिहाज से वनडे वर्ल्ड कप में यह Australia की सबसे बड़ी हार भी हो गई है। South Africaने यह मुकाबला 134 रनों से जीता और कंगारू टीम महज 177 रन बनाकर सिमट गई। पहले खेलते हुए South Africa ने 311 रन बनाए थे। आइए देखते हैं
Australia की World Cup की हार
134 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2023
118 रन बनाम भारत, 1983
101 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1983
89 रन बनाम पाकिस्तान, 1979