Pakistan Navy Helicopter Crash: Pakistan में एक हेलिकॉप्टर 4 को बलूचिस्तान के Gwadar इलाके में Crash हो गया. हादसे का शिकार Helicopter Pakistani Navy का बताया जा रहा है।
Pakistani Navy का एक Helicopter बलूचिस्तान में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में Pakistani Navy के दो अधिकारी और एक सैनिक की मौत हो गई है। सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। Media Reports के मुताबिक, Pakistani Navy के एक Helicopter ने बलूचिस्तान के Gwadar में ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वापस नहीं पहुंच सका।
Pakistan Navy के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सोमवार को बलूचिस्तान के Gwadar में एक Training उड़ान के दौरान Helicopter Crash हो गया। इस Helicopter Crash में Pakistani Navy के दो अधिकारियों और एक सैनिक की जान चली गई। प्रवक्ता ने कहा कि संभावित तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरते समय Helicopter Crash हो गया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रवक्ता ने फिलहाल कारणों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने Helicopter Crash पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने Social Media पर पोस्ट कर घटना में मारे गए सैन्यकर्मियों के लिए प्रार्थना की है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने भी मौतों पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।