Washington। America में नस्लीय हिंसा का एक बार फिर अश्वेत शिकार हुए हैं. फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक श्वेत शख्स ने जनरल स्टोर में घुसकर तीन अश्वेतों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली. शूटर की उम्र लगभग 20 साल बताई गई है, जिसके एक हथियार पर स्वास्तिक बना हुआ था.
जैक्सनविले के शेरिफ टीके वॉटर्स ने बताया- आरोपी अश्वेत लोगों ने नफरत करता था। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल थी। शूटिंग से पहले आरोपी ने परिजनों, मीडिया और पुलिस अधिकारियों के लिए कई मेनिफेस्टो भी जारी किए थे, जिसमें उसने अश्वेतों के खिलाफ अपनी नफरत को बताया था।
President Biden को दी गई घटना की सूचना
FBI ने बताया कि हेट क्राइम हमेशा से उनकी प्रायॉरिटी रहा है। ये कुछ खास समुदाय के लोगों को डराने-धमकाने के मकसद से किया जाता है। फिलहाल फ्लोरिडा शूटिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लैंड को जानकारी दी गई है। वहीं जैक्सनविले में रह रहे लोगों और खासकर अश्वेतों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।
America में इस साल मास शूटिंग के 469 मामले
America की गन वॉयलेंस आर्काइव के मुताबिक, यहां मास शूटिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल अब तक ऐसे 469 मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है।
America की आबादी 33 करोड़ और यहां 40 करोड़ गन
नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे यानी SAS की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में मौजूद कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ सिविलयन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं।